फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्री सुरक्षा को मिलेगी मजबूती: हल्दिया पहुंचे तटरक्षक बल के दो नए एयर कुशन वाहन, कहां-कहां बढ़ेगी निगरानी?

Mon, 09 Nov 2026 08:54 PM IST
एन अर्जुन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री सुरक्षा मजबूत करने के लिए दो स्वदेशी एयर कुशन वाहन एच-561 और एच-562 हल्दिया में तैनात किए हैं। ये वाहन पुराने एसीवी की जगह लेंगे और सुंदरबन सहित पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में निगरानी, गश्त और आपात कार्रवाई को तेज करेंगे।
विज्ञापन
एयर कुशन वाहन हल्दिया पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्वी समुद्री तट की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दो नए अत्याधुनिक एयर कुशन वाहन (एसीवी) एच-561 और एच-562 सात नवंबर को पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित अपने निर्धारित बेस पहुंच गए। इनके जल्द ही औपचारिक रूप से सेवा में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


स्वदेशी तकनीक से हुआ निर्माण
इन दोनों वाहनों का निर्माण गोवा की कंपनी चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किया है। आधुनिक तकनीक और बेहतर परिचालन क्षमताओं से लैस ये वाहन समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में तटरक्षक बल की ताकत बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें: '2018 में किन चीनी मंत्रियों से मिले थे राहुल गांधी?': निशिकांत दुबे ने पूछा- कौन से 200 लोगों को चीन भेजा था
विज्ञापन


सुंदरबन की सुरक्षा में निभाएंगे अहम भूमिका
नए एयर कुशन वाहन दो दशक से अधिक समय तक सुंदरबन क्षेत्र की सुरक्षा में सेवाएं देने वाले पुराने एसीवी एच-182 और एच-186 की जगह लेंगे। सुंदरबन का इलाका नदियों, दलदली भूमि, विस्तृत कीचड़ वाले तटीय क्षेत्रों और जटिल जलमार्गों के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार और निगरानी क्षमता से लैस
नए वाहनों में बेहतर गति और उन्नत निगरानी प्रणाली उपलब्ध है। इनके माध्यम से समुद्री निगरानी, तटीय गश्त और आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी। इससे पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों और सुंदरबन में समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है। तटरक्षक बल के अनुसार, इन वाहनों की तैनाती से राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा और तटीय सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें