फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Awami League: शेख हसीना एक बार फिर चुनी गईं ‘बांग्लादेश अवामी लीग’ की अध्यक्ष, जानें कब से हैं पार्टी प्रमुख

Sat, 24 Dec 2022 09:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अवामी लीग के वरिष्ठ नेता आमिर हुसैन अमू ने शनिवार को एक अन्य पार्षद द्वारा अनुमोदित परिषद सत्र में पार्टी अध्यक्ष के रूप में हसीना के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने निर्णय को स्वीकार किया।
 
विज्ञापन
शेख हसीना - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार को  लगातार 10वीं बार ‘बांग्लादेश अवामी लीग’ की अध्यक्ष चुनी गई हैं। बांग्लादेश में सत्तारूढ़ अवामी लीग ने 2024 के आम चुनाव की तैयारियों के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना को पार्टी प्रमुख और ओबैदुल कादर को महासचिव चुना। अवामी लीग की 22वीं राष्ट्रीय परिषद में यह निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार, अवामी लीग के वरिष्ठ नेता आमिर हुसैन अमू ने शनिवार को एक अन्य पार्षद द्वारा अनुमोदित परिषद सत्र में पार्टी अध्यक्ष के रूप में हसीना के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने निर्णय को स्वीकार किया।

73 साल पुरानी अवामी लीग के संविधान के मुताबिक शेख हसीना अगले तीन वर्षों तक पार्टी का नेतृत्व करेंगी।  प्रधानमंत्री ने एक बार फिर अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए गंभीरतापूर्वक काम करने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन


बांग्लादेश के संस्थापक और हसीना के पिता, बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को उनके परिवार के अधिकांश सदस्यों के साथ 15 अगस्त, 1975 को मार दिया गया था। आजादी के बाद उनकी अवामी लीग के नेतृत्व वाली सरकार भी उस दिन गिरा दी गई थी जब शेख हसीना और उनकी छोटी बहन शेख रेहाना जर्मनी में थीं। इसके बाद दोनों बहनों ने बाद में भारत में शरण ली। गौरतलब है कि शेख हसीना (75) 1981 से पार्टी की प्रमुख बनी हुई हैं। जब वह भारत से स्वदेश लौटी थीं। शेख हसीना अगस्त 1975 से 1981 तक भारत में स्व-निर्वासित जीवन जी रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें