फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Corona Blast: एक से 20 दिसंबर के बीच 25 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित! चीन से सामने आया डराने वाला आंकड़ा

Sat, 24 Dec 2022 09:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग से कथित रूप से एक दस्तावेज लीक हुआ। जिसमें बताया गया है कि देशभर में करीब 248 मिलियन (24.8 करोड़) लोग 1 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच कोविड वृद्धि से प्रभावित थे। यह देश की कुल आबादी का 17.56 फीसदी है।
विज्ञापन
चीन में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में कोरोना महामारी से हालत बेकाबू हो गए हैं। अस्पताल और शवगृह अपनी क्षमता से ज्यादा भर गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों का अनुमान है कि एक दिसंबर से लाखों लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं सरकार ने कोरोना प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता लेने के लिए इंटरनेट अस्पताल खोलने की अनुमति दी है ताकि अस्पतालों में भीड़ को कम किया जा सके। 

विज्ञापन


इस सप्ताह मंगलवार तक देशभर में करीब 37 मिलियन (3.7 करोड़) नए कोविड के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने आंकड़ों का हवाला देते हुए पहली देशभर में कोविड मामलों में बढ़ोतरी की बात कही है। 

हांगकांग स्थित 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' अखबार ने बताया कि चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग से कथित रूप से एक दस्तावेज लीक हुआ। जिसमें बताया गया है कि देशभर में करीब 248 मिलियन  (24.8 करोड़) लोग 1 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच कोविड वृद्धि से प्रभावित थे। यह देश की कुल आबादी का 17.56 फीसदी है।
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी में ढील दी। इसके बाद देश में ओमिक्रॉन का वेरिएंट जंगल में आग की तरह फैल गया। सरकार ने टेस्टिंग को खत्म कर दिया है। तबसे मामलों की ट्रैकिंग की संभावना खत्म हो गई। दो चीन शहरों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने हर दिन लाखों मामलों की सूचना दी। 

शहर के स्वास्थ्य आयोग के प्रमुख बो. ताओ के मुताबिक, पूर्वी प्रांत शेदोंग के किंगदाओ शहर में हर दिन करीब 4 लाख 90 हजार से 5 लाख 30 हजार लोग संक्रमित हो रहे हैं। बो ने शुक्रवार को कहा, यह संख्या निगरानी के आंकड़ों पर आधारित है और शनिवार व रविवार को इसके दस फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, शहर मामलों में तेजी से उछाल का अनुभव कर रहा है। 

अखबार ने बताया कि दक्षिणी प्रांत ग्वांगदोंग के दोंगगुआन में शहर के स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को कहा कि हर दिन 2 लाख 50 हजार से 3 लाख लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसने कहा कि कई चिकित्सा संस्थान और कर्मचारी अभूतपूर्व गंभीर चुनौतियों और भारी दबाव का सामना कर रहे हैं। आयोग ने यह भी कहा कि गुरुवार तक शहर के सार्वजनिक अस्पतालों में 2,528 चिकित्सा कर्मचारी काम कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें