आमचो बस्तर, आमचो पुलिस कैंपेन चला कर छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में पॉपुलर हुए बस्तर सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) शेख आरिफ हुसैन को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ ऑफ पुलिस(आईएसीपी) सम्मान 2017 से सम्मानित किया गया है। अमेरिका के पेंसिलवेनिया में उन्हें होमलैंड सिक्योरिटी कैटगेरी में यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान पाने वाले आरिफ पहले आईपीएस बन गए हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार यह सम्मान मिला है।
आरिफ शेख ने अपना सम्मान पुलिस के उन शहीदों को समर्पित किया है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाईं और नेक्सलाइटों के खिलाफ आदिवासियों को बचाया। शेख ने आमचो बस्तर, आमचो पुलिस कैंपेन की मदद से माओवादियों के बाल संगम के चंगुल में फंसे हुए बच्चों की सहायता की थी।
पढ़ें: पाक को नसीहत देने के बाद भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, सुषमा से की मुलाकात
माओवादियों ने इन बच्चों का इस्तेमाल सुरक्षा कर्मियों को आईईडी बम लगाकर उड़ाने के लिए किया था। वहीं शेख ने आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों को मेनस्ट्रीम से जोड़ने और उनके पालन पोषण की भी व्यवस्था में मदद की है।
आमचो बस्तर, आमचो पोलिस पहल का उद्देश्य पुलिस और आदिवासी समुदायों के अंतर को कम करना और माओवादियों को निष्प्रभावी कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
आईएसीपी पुलिस 126 वर्षों से विश्वभर में अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रहे पुलिस अधिकारियों को चुनकर सम्मानित करती आ रही है।
Bastar(Chhattisgarh) SP Sheikh Aarif Hussain awarded International Association of Chief of Police (IACP)Award 2017 in Pennsylvania
,USA pic.twitter.com/8rF9UEnp4G
— ANI (@ANI) October 25, 2017