फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड का आरोपी पीटर मुखर्जी अस्पताल में भर्ती

Sun, 17 Mar 2019 03:45 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पीटर मुखर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी मीडिया क्षेत्र के दिग्गज पीटर मुखर्जी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सरकारी जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मध्य मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद मुखर्जी पिछले कुछ दिनों से सीने में दर्द की शिकायत कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम मुखर्जी ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की जिसके बाद जेल चिकित्सा स्टाफ ने उनकी जांच की और उन्हें जेजे अस्ताल में भर्ती कराया।

जे जे अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय सुरासे ने कहा, ‘मुखर्जी को सीने में दर्द के कारण शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज की हालत स्थिर है। उसका इलाज चल रहा है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने यहां विशेष अदालत से इस महीने के शुरू में कहा था कि मुखर्जी अपनी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना बोरा के ‘साइलेंट किलर’ हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें