उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है विपक्ष में कई बौद्धिक और समझदार लोग हैं, लेकिन उन्हें यह (अविश्वास प्रस्ताव) बाद में करना चाहिए था, क्योंकि हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है। इसके साथ ही हमारा आत्मविश्वास बहुत ज्यादा है। मैंने भाजपा नहीं छोड़ी है, और न ही पार्टी ने भी मुझे अलग किया है। अभी तक मैं भाजपा में हूं। मैं भाजपा का समर्थन करूंगा। और व्हिप का उल्लंघन नहीं करूंगा।