फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाजी ने बनाया हीरो तो बल्ला पकड़ते ही हुए जीरो, कुछ ऐसी है सचिन के बेटे अर्जुन की कहानी

Thu, 19 Jul 2018 02:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun and sachin
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने पहले इंटरनेशनल मैच में शून्य पर आउट हो गए। श्रीलंका दौरे रवाना हुई अंडर-19 टीम इंडिया का हिस्सा अर्जुन तेंदुलकर बिना स्कोर के पवेलियन लौट गए हैं। बता दें कि पहली पारी में अर्जुन ने अपनी टीम को पहला विकेट जरूर दिलाया, लेकिन बल्लेबाजी में वह बना खाता खोले क्रीज से चलते बने।
विज्ञापन

2 of 5
arjun tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर 11 गेंद खेलने के बाद बिना कोई रन बनाए वापस लौट आए। स्कूल स्तर पर शतकीय पारी खेल चुके अर्जुन के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर बल्लेबाज शुरुआत शर्मनाक रही।
विज्ञापन

3 of 5
ARJUN TENDULKAR
वहीं गेंदबाजी में करते हुए अपने दूसरे ही ओवर में अर्जुन ने कामिल मिशारा को पगबाधा आउट किया था। यह उनका पहला इंटरनेशनल विकेट था। अर्जुन ने 33 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया।

4 of 5
sachin tendulkar
बता दें कि दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी अपने पहले ही मैच में बिना खाता खोले मैदान से चले गए थे। साल 1989 में सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल से अपना डेब्यू किया था। महज दो गेंदें खेलने वाले सचिन वकार युनूस की गेंद पर कैच आउट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sachin tendulkar 200
अपने पहले ही मैच में फ्लॉप हुए सचिन ने आगे चलकर कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए जिन्हें आज भी तोड़ पाना किसी खिलाड़ी के लिए पहाड़ तोड़ने से कम नहीं है। सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें