फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने के बाद शशिकला ने अपने लिए कार भरकर कपड़े मंगवाए

Thu, 16 Feb 2017 12:34 PM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
एआईएडीएमके महासचिव शशिकला नटराजन को बेंगलुरु की जेल में अन्य कैदियों की तरह रहना होगा क्योंकि संबंधित न्यायाधीश ने उन्हें किसी तरह की रियायत देने से साफ मना कर दिया है। आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शशिकला को निचली अदालत से मिली चार साल की सजा को बरकरार रखा था।
विज्ञापन


जिसके बाद शशिकला ने समर्पण कर दिया है। न्यायाधीन की तरफ से कोई रियायात न मिलने पर भी शशिकला ने कार भर कर कपड़े मंगवाये है। इन कपड़ों को शशिकला जेल में महिला कैदियों की पोशाक के अलवा अलग से पहनेंगी। कपड़ो के अलावा उन्होनें न्यायाधीश ने अन्य चीजों की भी मांग की थी। आइए एक नजर डालते हैं शशिकला ने जेल में अपने लिए अलग से क्या मांगा था और उन्हें क्या मिला।
 
विज्ञापन

ए-क्लास जेल के साथ डॉक्टर की भी मांग

- शशिकला ने जेल में अपने लिए एक अलग डॉक्टर की मांग की थी क्योंकि उन्हें डाइबिटीज है लेकिन न्यायाधीश ने मना कर दिया।
- शशिकला ने अपने लिए ए-क्लास सेल मांगा था क्योंकि इसी मामले में साल 2014 में उन्हें तीन हफ्ते के लिए ए-क्लास सेल में रखा गया था। लेकिन न्यायाधीश ने मना कर दिया।
- शशिकला ने अनुमति मांगी थी कि उनकी भांजी इलावर्सी को उनके साथ एक ही सेल में रखा जाए और इसके पीछे उन्होंने अपनी खराब तबीयत का हवाला दिया था। लेकिन न्यायाधीश ने मना कर दिया।
- शशिकला ने चेन्नई से अपने लिए एक कार भरकर कपड़े मंगवाए थे, लेकिन न्यायाधीश ने जेल के भीतर अलग से कपड़े लाने की अनुमति नहीं दी।
- शशिकला और इलावर्सी को जेल की तरफ से तीन जोड़ी साड़ी दी गई हैं जो नीले रंग की हैं जिनमें हरी पट्टी लगी हुई है। ये वहीं साड़ियां हैं जो महिला कैदियों को दी जाती हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें