डोकलाम को लेकर ढाई महीने से चल रही तनातनी के बाद आखिरकार चीन भारत के आगे झुक गया। भारत की कूटनीति के आगे ड्रैगन के पास डोकलाम से पीछे हटने के अलावा कोई और रास्ता नहीं सूझा। भारत की इस बड़ी जीत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने टिप्पणी की है।
शशि थरूर ने अपने बयान में कहा है कि विदेश मंत्रालय, उसका स्टाफ और पीएम के पूरे ऑफिस को इस बड़ी जीत का क्रेडिट दिया जाना चाहिए। ये सभी लोग तारीफ के काबिल हैं।
शशि थरूर ने कहा कि विदेश मंत्रालय को उसकी कूटनीति के लिए बधाई जिसने डोकलाम में चीन की सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। भारत की रणनीति की वजह से ही चीनी सैनिक अपनी सीमा में वापस लौट गए।
पढ़ें: डोकलाम के बहाने भारत ने चीन के साथ-साथ पड़ोसी मुल्कों को भी कराया ताकत का एहसास
इस मामले को लेकर चीन ने अबतक ये साफ नहीं किया है कि वो भविष्य में इस क्षेत्र में सड़क बनाएगा या नहीं। हालांकि भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले को लेकर पीछे नहीं हटेगा।