फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा ने लॉन्च किया जैज का 'Privilege Edition'

Tue, 29 Aug 2017 01:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
होंडा जैज
विज्ञापन
त्योहारों का सीजन आते ही कार कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए तरह-तरह के ऑफर देती हैं। इसे देखते हुए जापानी निर्माता होंडा ने जैज का नया वेरिएंट 'Privilege Edition' लॉन्च किया है। नए वेरिएंट को कंपनी ने नया इंफोटेनमेंट, बेहतर इंटीरियर और नए फीचर के साथ लॉन्च किया है। 
विज्ञापन


अगर एक्सटीरियर की बात करें तो कंपनी ने केवल इस कार के रियर व्यू में बदलाव किया है। वहीं इंटीरियर में कंपनी ने नए सीट कवर और प्रीमियम फ्लोर मैट दिए हैं। इसके साथ ही कार में नया DIGIPAD इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 

पढ़ें: कंपनियों ने खोला डिस्काउंट का पिटारा, हैचबैक कारों पर मिल रही है 65 हजार रुपये तक की छूट

इसके अलावा इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आपको 3D नेविगेशन, 1.5GB इंटरनल मीडिया मेमोरी, मिरर लिंक सपोर्ट फ्रॉम स्मार्टफोन, इंटरनेट एक्सेस फॉर ब्राउजिंग, ईमेल और लाइव ट्रैफिक के फीचर भी मिलते हैं। 
विज्ञापन


कंपनी ने नई जैज Privilege Edition को जैज वी एमटी (पेट्रोल और डीजल) और वी सीवीटी पेट्रोल वेरिएंट में लॉन्च किया है। V MT Privilege Edition की कीमत 7,36,358 रुपये है जबकि MT Privilege Edition की कीमत 8,82,302 रुपये है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें