कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ह्यूस्टन में हुए स्वागत की तुलना पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के स्वागत से करके फंस गए हैं। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था। वहीं थरूर ने तुलना करते हुए एक तस्वीर ट्वीट की।
आसिफ अजाकिया नाम के शख्स ने कहा, 'लो जी शशि थरूर जी। गल ही मूक गई। ये मॉस्को है।' ज्योति नाम की यूजर ने दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'आलसी लोगों के लिए यह पुरानी तस्वीर है। पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी की यह तस्वीर वर्ष 1956 के मॉस्को दौरे की है।' आर जगन्नाथ नाम के यूजर ने लिखा, 'यह मॉस्को है। यह पूरी तरह से व्यवस्थित विज्ञापन है।'
ट्विटर पर काफी ट्रोल होने के बाद शशि थरूर को अपनी गलती का अहसास हुआ। जिसके बाद गलती सुधारते हुए उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, 'मुझे बताया गया है कि जो तस्वीर मुझे फॉरवर्ड की गई है वह संभवत: उनके अमेरिका दौरे की नहीं बल्कि सोवियत संघ दौरे की है। यदि ऐसा भी है तो इससे मेरा संदेश नहीं बदल जाता। हकीकत यही है कि पूर्व प्रधानमंत्रियों की विदेशों में लोकप्रियता रही है। जब नरेंद्र मोदी सम्मानित होते हैं तो भारत का प्रधानमंत्री सम्मानित होता है। यह सम्मान भारत के लिए है।'