फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता का विवादित बयान, चुनाव आयोग को बताया केंद्र सरकार की 'कठपुतली'

Tue, 24 Sep 2019 09:58 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
वीएस उगरप्पा - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद वीएस उगरप्पा के एक बयान पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ सकती है क्योंकि उन्होंने चुनाव आयोग पर केंद्र सरकार की कठपुतली बनने का आरोप लगाया है। उन्होंने बंगलूरू में सोमवार को कहा, 'चुनाव आयोग ने आज उच्चतम न्यायालय के सामने कहा कि उसे अयोग्य ठहराए गए विधायकों के उपचुनाव लड़ने में कोई आपत्ति नहीं है। यह साफतौर पर दिखाता है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार की कठपुतली बन चुका है।'

विज्ञापन


उगरप्पा ने कहा कि चुनाव आयोग का यह फैसला कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, गृह मंत्री अमित शाह और वरिष्ठ पार्टी सदस्यों की नई दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद लिया गया है। इससे पहले सोमवार को आयोग ने शीर्ष अदालत से कहा कि अयोग्य ठहराए गए विधायक उपचुनाव लड़ सकते हैं। इन सभी विधायकों को पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार ने अयोग्य ठहराया था।

अदालत को दिए अपने जवाब में आयोग ने कहा कि चुनाव पर रोक नहीं लगाई जा सकती। राज्य के स्पीकर उन्हें अयोग्य ठहरा सकते हैं लेकिन वह पूर्व विधायकों को उपचुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते। 17 विधायकों ने कांग्रेस- जनता दल सेक्युलर की गठबंधन वाली सरकार से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसके बाद राज्य में भाजपा सरकार बनी है। खाली पड़ी विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर को मतदान होंगे। वहीं 24 अक्तूबर को परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें