कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विदेश जाने की अनुमति के लिए मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में अर्जी दायर की। शशि थरूर उनकी पत्नी की मौत के मामले में आरोपी हैं। उनकी अर्जी के आधार पर कोर्ट ने जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई 22 फरवरी के लिए तय की।
उन्होंने अर्जी में कोर्ट से कहा कि वह फरवरी से मई 2020 तक यूएई, पैरिस और नॉर्वे की यात्रा पर जाना चाहते हैं, इसलिए उन्हें अनुमति प्रदान की जाए। उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक लग्जरी होटल के कमरे में उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की लाश मिली थी।
इस मामले की जांच के दौरान शशि थरूर को आरोपी बनाया गया। इस मामले में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी, लेकिन इसके साथ ही अदालत ने उन्हें निर्देश दिया था कि वह अदालत की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाएंगे।