फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरजील इमाम को गुवाहाटी अदालत में पेश किया गया, चार दिन की पुलिस रिमांड

Thu, 20 Feb 2020 10:14 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
शरजील इमाम - फोटो : ANI
विज्ञापन

देशद्रोह के आरोपी जेएनयू छात्र शरजील इमाम को स्थानीय अदालत में पेश करने के लिए आज गुवाहाटी लाया गया। यहां अदालत ने उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया जहां से उसे लाया जा रहा था। 

विज्ञापन


जामिया मामले में शरजील पर हिंसा भड़काने का आरोप है। यही नहीं दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शरजील के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी। गुवाहाटी लाए जाने से पहले शरजील को दिल्ली की तिहा़ड़ जेल में रखा गया था। 

कई संगीन मामले दर्ज

बता दें कि शाहीन बाग में प्रदर्शन के समन्वयक और देशद्रोह के आरोपी जेएनयू के शोधार्थी शरजील इमाम को इससे पहले दिल्ली पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया था। तब पटियाला हाउस कोर्ट में वकीलों ने शरजील को गद्दार बताते हुए नारे लगाए थे। पोस्टर लगाकर उसे सख्त सजा देने की मांग की गई थी। भारी विरोध और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल और सीआरपीएफ की तैनाती की गई थी। 
विज्ञापन


शरजील के खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली असम और अन्य राज्यों में भी देशद्रोह सहित संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे पटना से दिल्ली लाई थी। 

दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ 15 दिसंबर को हिंसक प्रदर्शनों से संबंधित एक अन्य मामले में 17 फरवरी को दिल्ली पुलिस की एक दिन की हिरासत में भेजा गया था। यह हिंसक प्रदर्शन साउथ दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में हुआ था। पुलिस ने अदालत को  बताया था कि इस हिंसा मामले में एक अन्य आरोपी फुरकान ने अपने बयान में खुलासा किया कि उसे इमाम के भाषणों ने उकसाया था। इस तर्क को रखते हुए पुलिस ने इमाम से हिरासत में पूछताछ की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने शरजील को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें