फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Crash: ट्रंप टैरिफ से बाजार में आई तबाही के बाद एक्शन मोड में सरकार, केंद्र उठा सकता है ये कदम

Mon, 07 Apr 2025 03:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंता और अमेरिका में मंदी की बढ़ती आशंकाओं के बीच सोमवार को पूरी दुनिया के शेयर बाजार में भारी बिकवाली दिखी। भारतीय बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा और सेंसेक्स व निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांक चार फीसदी से ज्यादा टूट गए।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार को ब्लैक मंडे साबित हुआ। यूएस ने 180 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाया है। इसके जवाब में चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 34 प्रतिशत का जवाबी टैरिफ लगा दिया है। इससे विश्व में ग्लोबल ट्रेड वॉर की चिंता गहराई गई है। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। इससे बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


ट्रंप टैरिफ से मचे कोहराम के बाद केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। सूत्रों का कहना है कि, इस मुद्दे पर पीएमओं, उद्योग, विदेश और वित्त मंत्रालय के बीच लगातार चर्चा जारी है। इसी मुद्दे को लेकर सरकार बुधवार को एक अहम बैठक करने जा रहा है। उद्योग मंत्रालय एक्सपोर्टर्स के साथ अहम बैठक कर सकता है। सभी एक्सपोर्टर्स के साथ चर्चा करने के बाद सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा सकती है। सूत्रों का कहना है कि, सरकार एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीम को जल्द लागू कर सकती है। सरकार ने बजट में इस स्कीम का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें- इतना क्यों गिरा भारत का शेयर बाजार: कैसे ट्रंप के टैरिफ लगाने का फैसला एशिया पर डाल रहा ज्यादा असर, आगे क्या?
विज्ञापन


2 अप्रैल को ट्रंप के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के बाद केंद्र सरकार ने इसका आकलन करने के लिए एक समिति बनाई है। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में इस कमेटी का गठन किया गया है। इस समिति में चार मंत्रियां को भी शामिल किया गया है। ट्रंप ने भारतीय सामान जो अमेरिकी बाजारों में जाएंगे उस पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया गया। अमेकिरी ट्रेरिफ का भारतीय बाजारों पर कैसा असर होगा। इसका आकलन भी केंद्र सरकार की यह कमेटी करेगी। ट्रेरिफ के विकल्प को कम कैसे किए जाए इसके विकल्पों के बारे में भी विचार किया जा रहा है।

सोमवार को सेंसेक्स 4000 अंक के करीब गिरकर 71,449.94 पर ओपन हुआ था। जबकि शुक्रवार को यह 75,364.69 अंक पर बंद हुआ था। दोपहर 12:30 बजे सेंसेक्स 3226.19 अंक या 4.28 प्रतिशत की बड़ी गिरावट लेकर 72,138.50 पर था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 21,758.40 पर खुला। शुक्रवार को यह 22,904 पर बंद हुआ था। दोपहर 12:30 बजे निफ्टी 1,047.50 अंक या 4.57% की बड़ी गिरावट के साथ 21,856.95 अंक पर था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- निवेशकों के ₹20 लाख करोड़ डूबे: कमजोर पड़े भारतीय बाजार का 'ट्रंप के टैरिफ' ने और बुरा हाल किया, अब आगे क्या?

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आई बड़ी गिरावट से निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है। बाजार खुलते ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप गिरकर 3,86,01,961 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। यह शुक्रवार को 404,09,600 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह बाजार खुलने के 10 मिनट के अंदर निवेशकों की वेल्थ 18,07,639 करोड़ रुपये घट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें