फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पवार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, आज हो सकता है औपचारिक एलान

Thu, 14 Feb 2019 05:31 AM IST
Gaurav Pandey सुरेंद्र मिश्र, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

चुनावी राजनीति से संन्यास ले चुके एनसीपी प्रमुख शरद पवार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि वह महाराष्ट्र के सोलापुर की माढ़ा सीट से मैदान में उतर सकते हैं। यह सीट साल 2009 से एनसीपी के पास है। विजय सिंह मोहिते पाटिल मौजूदा सांसद हैं। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भी कहा, हमारी मांग है कि पार्टी अध्यक्ष लोकसभा चुनाव लड़ें। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को यशवंतराव चव्हाण पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के दौरान इस पर मुहर लगाएंगे। पवार के चुनाव लड़ने का औपचारिक एलान बृहस्पतिवार को हो जाएगा। एनसीपी प्रमुख के अलावा नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन घोटाला मामले में आरोपी छगन भुजबल भी नासिक से चुनाव लड़ेंगे। 

सूत्रों ने बताया कि भुजबल के साथ ही कोल्हापुर से सांसद धनंजय महाडिक, सातारा से उदयन राजे भोसले, बारामती से सुप्रिया सुले, मावल से पवार के नाती पार्थ पवार लोकसभा चुनाव प्रत्याशी होंगे। वहीं, ठाणे से गणेश नाईक को उम्मीदवारी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें