फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: ‘धर्म और जाति में मतभेद फैलाने वाले बयान राज्य के लिए हानिकारक’; शरद पवार का आशीष शेलार पर पलटवार

Tue, 04 Nov 2025 03:15 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शरद पवार ने किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अगस्त और सितंबर में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को अब तक बीमा राहत के नाम पर बेहद मामूली रकम मिली है। पवार ने कहा सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों की मदद होनी चाहिए।
विज्ञापन
शरद पवार, अध्यक्ष, एनसीपी-एसपी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में राजनीतिक बयानबाजी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को राज्य के मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता आशीष शेलार की तीखी आलोचना की। शेलार ने हाल ही में कहा था कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, क्योंकि वे केवल हिंदू मतदाताओं के डुप्लीकेट नामों पर सवाल उठा रहे हैं और मुस्लिम मतदाताओं के मामलों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

विज्ञापन


सामाजिक एकता बनाए रखें
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शरद पवार ने कहा राज्य के वरिष्ठ मंत्री को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जो धर्म या जाति के आधार पर समाज में दरार पैदा करें। सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी है कि वे सामाजिक एकता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र जैसे विविध समाज वाले राज्य में ऐसे बयान राज्य की एकता और सद्भावना के लिए खतरनाक हैं।

ये भी पढ़ें:- SIR: एसआईआर पर रार! टीएमसी बोली- ये एक तरह का एनआरसी; भाजपा का पलटवार- डेमोग्राफी बदली जा रही
विज्ञापन


पवार ने किसानों के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा
इसके साथ ही पवार ने किसानों के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अगस्त और सितंबर में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को अब तक बीमा राहत के नाम पर बेहद मामूली रकम मिली है। शरद पवार ने कहा सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों की मदद होनी चाहिए। जिन्होंने फसल बीमा लिया है, उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Dengue In Delhi: दिल्ली में डेंगू से दो की मौत, अब तक 136 मामले दर्ज; MCD ने जारी की रिपोर्ट

केंद्र के कृषि मंत्री ने जांच की बात कही है, लेकिन संकट में फंसे किसानों की मदद तुरंत की जानी चाहिए। बारामती में मीडिया से बात करते हुए पवार ने कहा कि राज्य सरकार को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर किसानों की सहायता और सामाजिक सौहार्द पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें