फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'चुनाव आयोग ने NCP को संस्थापकों से छीनकर दूसरों को दिया'; शरद पवार ने पार्टी को लेकर तोड़ी चुप्पी

Sun, 11 Feb 2024 07:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार। - फोटो : ANI
विज्ञापन

अजित पवार धड़े को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बताए जाने के चुनाव आयोग के बयान पर शरद पवार ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पार्टी को उसके संस्थापकों से छीनकर दूसरों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि यह इतिहास का पहला उदाहरण है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके गुट ने चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। 

विज्ञापन


शरद पवार ने आगे कहा कि आम लोगों के लिए किसी पार्टी के कार्यक्रम और विचारधारा अहम होती है, चुनाव चिन्ह तो सीमित समय के लिए ही उपयोगी रहता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता चुनाव आयोग के फैसले को न तो स्वीकार करेगी और न ही उसका समर्थन करेगी। 

गौरतलब है कि करीब 24 साल पहले  शरद पवार ने कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी। जुलाई 2023 में महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ, जब अजित पवार ने एनसीपी से बगावत कर दी। पार्टी में फूट के बाद एनसीपी पर अधिकार पर चाचा-भतीजे आमने-सामने आ गए। अजित पवार गुट ने चुनाव आयोग का रुख किया। वहीं, शरद पवार खेमे ने भी चुनाव आयोग में अपनी बात रखी। चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों के दस्तावेज जांचें और दलीलें सुनीं। चुनाव आयोग ने एनसीपी में विवाद का निपटारा किया और अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट के पक्ष में फैसला सुनाया। अब एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न 'घड़ी' अजित पवार के पास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें