फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: शरद पवार बोले- देश संविधान-कानून से चलता है; राउत का दावा- विधानसभा चुनाव में 180-185 सीटें जीतेंगे

Tue, 18 Apr 2023 08:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अजित पवार ने जो स्पष्टीकरण दिया है वो बहुत महत्वपुर्ण है। जिस तरह से यहां के कुछ लोग, पार्टियां, खासतौर पर भाजपा जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही थी, या फिर केंद्रीय जांच एजेंसी का इस्तेमाल करके शिवसेना, NCP या कांग्रेस में फूट डालने की कोशिश दबाव तंत्र से कर रही थी, उनको आज अजित पवार ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
शरद पवार, देवेंद्र फडणवीस, संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को अतीक अहमद हत्याकांड का जिक्र किए बगैर इशारों-इशारों में यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश संविधान और कानून से चलता है। अगर सत्ताधारी ताकतें संविधान और कानून की अनदेखी कर कदम उठाने की आदत डालेंगी तो हम गलत रास्ते पर चले जाएंगे। अगर कानून को भूलाकर कदम उठाए जा रहे हैं, संविधान और कानून को हाथ में लेकर बात की जाती है और अगर ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जाती है तो यह देश के लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन





दूसरी ओर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने अजित पवार को लेकर चल रही अटकलों के बीच राकांपा नेता के पलटवार को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि यह पूरी तरह झूठा बयान है और अजित पवार ने आज साफ कर दिया कि वह राकांपा में हैं। बीजेपी लगातार शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के साथ ऐसा करती रहती है, एमवीए उनके साथ कभी नहीं जाएगा। 

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अजित पवार ने जो स्पष्टीकरण दिया है वो बहुत महत्वपुर्ण है। जिस तरह से यहां के कुछ लोग, पार्टियां, खासतौर पर भाजपा जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही थी, या फिर केंद्रीय जांच एजेंसी का इस्तेमाल करके शिवसेना, NCP या कांग्रेस में फूट डालने की कोशिश दबाव तंत्र से कर रही थी, उनको आज अजित पवार ने जवाब दिया है। आखिरी दम तक अजीत पवार महाविकास अघाड़ी के घटक रहेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कमल का मौसम नहीं है। मुझे आज बाजार में कोई कमल नहीं दिख रहा है। बाजार में आज और भी कई फूल हैं और आप जल्द ही और भी बहुत कुछ देखेंगे। एमवीए को विधानसभा चुनाव में 180-185 सीटें और लोकसभा चुनाव में कम से कम 40 लोकसभा सीटें मिलेंगी। 2024 के आगामी चुनावों में एमवीए की जीत होगी। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की कम से कम 110 सीटों में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें