फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपी विधायक दल के नेता पद से अजित पवार की छुट्टी, जयंत पाटील को जिम्मेदारी

Sat, 23 Nov 2019 09:09 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अजित पवार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने अजित पवार को विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया है। अजित की जगह जयंत पाटील को विधायक दल का नेता चुना गया है। जयंत पाटील को शरद पवार का करीबी माना जाता है। 

विज्ञापन

 
एनसीपी बैठक के बाद नवाब मलिक ने कहा- अजित पवार को विधायक दल के नेता पद से हटाया जाता है। अजित पवार से फैसले से पार्टी सहमत नहीं है। जब तक नया नेता नहीं चुना जाता सारी जिम्मेदारी जयंत पाटील को दी गई है। हमें भरोसा है कि सभी विधायक वापस आ जाएंगे, पांच विधायक नहीं पहुंच पाए हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की सरकार बनेगी।  

सियासी उलटफेर 

महाराष्ट्र में सियासी रस्साकशी के बीच भाजपा ने बाजी मारते हुए शनिवार की सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली। 
विज्ञापन


राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी के अजित पवार को भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। राज्यपाल ने फडणवीस सरकार को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करने का समय दिया है।

शुक्रवार तक कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना सरकार बनाने की तैयारी कर रहे थे और शरद पवार ने घोषणा कर दी थी कि मुख्यमंत्री के नाम पर उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बन चुकी है। अचानक रातों-रात सियासी उलटफेर हुआ और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर सरकार बना ली।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें