फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा उपचुनाव: BJP की हार पर शरद पवार का तंज- देशभर में चल रही बदलाव की बयार; राउत बोले- ये तो महज एक झलक है

Sat, 04 Mar 2023 05:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर  कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर ने भाजपा उम्मीदवार हेमंत रसाने को कड़े मुकाबले में हराया। यह सीट सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी।
विज्ञापन
शरद पवार (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे शहर की कस्बा पेट सीट पर हालिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार पर राकांपा नेता शरद पवार ने कहा कि यह घटनाक्रम संकेत दे रहा है कि देशभर में बदलाव की लहर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अपने गृहनगर बारामति में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।  

विज्ञापन


'विकल्प पर विचार कर रहे लोग, पूरे देश में बदलाव की बयार'
पवार ने कहा, कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार साबित करती है कि लोग विकल्प पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बदलाव की बयार बह रही है। कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर ने भाजपा उम्मीदवार हेमंत रसाने को कड़े मुकाबले में हराया। यह सीट सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी।

पिछले 28 वर्षों से कस्बा पेठ का प्रतिनिधित्व कर रही थी भाजपा
भाजपा पिछले 28 साल से विधानसभा में कस्बा पेठ का प्रतिनिधित्व कर रही थी। पुणे से मौजूदा भाजपा के लोकसभा सांसद गिरीश बापट ने 2019 तक इस प्रतिष्ठित सीट से पांचवीं बार जीत दर्ज की। उपचुनाव 26 फरवरी को हुआ था और मतों की गिनती गुरुवार को हुई। 
विज्ञापन


By Poll Election Results: 5 राज्यों में उपचुनाव के नतीजे; कसबा पेठ में कांग्रेस जीती, 27 साल बाद हारी BJP

पवार का दावा, इन राज्यों में भाजपा की मौजूदगी नगण्य
पवार ने कहा कि केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में भाजपा की मौजूदगी नगण्य है। वोट डालने के समय लोगों को याद किया होगा कि कैसे भाजपा ने कांग्रेस की सरकारों को गिराया था। 

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
उन्होंने चुनाव आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोकतंत्र के लिए एक अच्छा बताया। शीर्ष कोर्ट ने गुरुवार को एक दूरगामी फैसले में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक समिति की सिफारिश पर की जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) शामिल होंगे, ताकि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखी जा सके।



पवार ने कहा कि राकांपा ने नगालैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है क्योंकि हाल ही में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में उसने 12 में से सात सीटों पर जीत हासिल की है। हम वहां नंबर दो पार्टी हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी महासचिव नरेंद्र वर्मा को पर्यवेक्षक के तौर पर नगालैंड भेजा गया है।
विज्ञापन


महज एक झलक है कस्बा पेट में एमवीए की जीत: संजय राउत
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कस्बा पेठ उपचुनाव में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की जीत महज एक झलक है। उन्होंने दावा किया कि अगर सहयोगी दल एकजुट होकर लड़ते हैं तो एमवीए अगले साल महाराष्ट्र में 200 से अधिक विधानसभा और 40 लोकसभा सीटें जीत सकता है। राज्यसभा सदस्य पुणे में बोल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक रवींद्र धांगेकर से मुलाकात की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें