फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शरद पवार और अजीत की मुलाकात से सियासी हलचल, संजय राउत बोले- धोखा देने वालों से कोई संबंध नहीं

Sat, 22 Mar 2025 08:56 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात ने महाराष्ट्र में सियासी गर्माहट बढ़ा दिया है। कारण है कि एक बैठक में इन दोनों नेताओं की मुलाकात से संजय राउत नाराज हो गए है। साथ ही उन्होंने शरद-अजित की मुलाकात पर निशाना भी साधा है। हालांकि बेटी सुप्रिया सुले ने चाचा और अपने पिता के इस मुलाकात का बचाव किया है। तो आईए जानते है किसने क्या कहा..
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को पुणे के वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट में अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। राउत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता उन लोगों से कोई संपर्क नहीं रखते जो पार्टी छोड़कर चले जाते हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अजीत पवार और उनके गुट ने महाराष्ट्र को धोखा दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि इस बैठक में शरद पवार, उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, अजीत पवार और दिलीप वाल्से पाटिल जैसे नेता शामिल थे। यह बैठक वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की गवर्निंग काउंसिल की बैठक का हिस्सा थी, जिसमें चीनी उद्योग और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। हालांकि जयंत पाटिल के अजीत पवार गुट में शामिल होने की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं, लेकिन पाटिल ने इन अफवाहों का खंडन किया है।

ये भी पढ़ें:- Amit Shah: ईद के कारण स्थगित हुआ अमित शाह का पश्चिम बंगाल का दौरा, जल्द जारी होगा अब नया शेड्यूल
विज्ञापन


संजय राउत ने जताई नाराजगी

संजय राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना छोड़ने वालों के साथ कोई संवाद नहीं किया जाता और वे उनसे लड़ते रहेंगे। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि संजय राउत ने शरद पवार के ऐसे काम से नाराजगी जताई हो। इससे पहले  पिछले महीने राउत ने शरद पवार द्वारा एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने और उनकी प्रशंसा करने पर भी नाराजगी जताई थी। राउत का कहना था कि वे उन लोगों से संपर्क नहीं करते जिन्होंने शिवसेना को विभाजित किया और राज्य को धोखा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Congress: परिसीमन पर जेएसी की बैठक को लेकर शशि थरूर ने दी सलाह, 'इस मामले में ज्यादा बातचीत करने की जरूरत है'

बैठक को लेकर सुप्रिया सुले का बयान
इसके साथ ही इस बैठक को लेकर एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह एक अकादमिक बैठक थी, जिसमें राजनीति या राजनीतिक विचारधारा पर कोई चर्चा नहीं की गई। इधकर एनसीपी (एसपी) के नेता अमोल मटाले ने इस बैठक को कोई रहस्य नहीं बताया और शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले दूसरों की आलोचना करने के बजाय, उन्हें अपने घर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें