फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस मुक्त भारत को लेकर पीएम मोदी पर बरसे शरद पवार

Tue, 31 Jan 2017 02:38 AM IST
एजेंसी/ पणजी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty
विज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि वह भाजपा के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि संसदीय व्यवस्था में विचारों में भिन्नता होते हुए भी किसी बल को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।  
विज्ञापन


पवार ने कहा कि हमने मोदी के भाषण सुने हैं और उनका मुख्य लक्ष्य कांग्रेस को खत्म करना है। एक संसदीय व्यवस्था में विचारों में मतभेद होने के बावजूद किसी से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती है कि वह अन्य को पूरी तरह से खत्म कर देगा। उन्होंने कहा कि अगर देश में ऐसे ऊंचे पद पर बैठा कोई व्यक्ति किसी को खत्म करने की बात करता है तो हम उसमें विश्वास नहीं करते हैं। 

उन्होंने एनसीपी के भी कांग्रेस के साथ कुछ मतभेद और मुद्दे होने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे भी कांग्रेस पार्टी के साथ कुछ मतभेद और मुद्दे हैं लेकिन हमने कभी ये नहीं कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में कुछ भी नहीं किया। हमारे भी कुछ मतभेद हैं लेकिन उस मतभेद को हम किसी को खत्म करने के स्तर तक नहीं ले गए।
विज्ञापन


पवार ने रविवार को वास्को में अपनी पार्टी के उम्मीदवार जोस फिलीप डिसूजा के लिए प्रचार के दौरान कहा कि ऐसी अफवाह उड़ाई जा रही थी कि एनसीपी, भाजपा के करीब जा रही है। यह बिल्कुल बकवास और झूठी खबर है। एनसीपी कभी भी भगवा पार्टी का समर्थन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हम कभी भी धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं करेंगे और किसी भी सांप्रदायिक ताकत के साथ नहीं जाएंगे। पवार को हाल ही में केंद्र सरकार ने देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें