फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वे मेरे लिए देवता जैसे थे': बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने पर घिरीं शायना एनसी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी

सार

शिवसेना नेता शायना एनसी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अनजाने में बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर वाला कागज फाड़ दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। गुरुवार को उन्होंने माफी मांगते हुए बालासाहेब को अपना आदर्श और देवता बताया। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने उनके खिलाफ प्रदर्शन कर एफआईआर की मांग की।
विज्ञापन
शायना एनसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना नेता शायना एनसी ने बुधवार को पार्टी के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की तस्वीर वाला कागज फाड़ा दिया। जिसके कारण  विवाद खड़ा हो गया।  गुरुवार को उन्होंने इस हरकत के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन


एक्स पर एक पोस्ट में, शायना ने कहा, 'मैं आम जनता की बालासाहेब के प्रति आस्था और प्यार को अच्छी तरह समझती हूं। मेरे लिए और लाखों लोगों के लिए, बालासाहेब सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक देवता थे। अगर अनजाने में मेरे किसी काम से सच्चे शिव सैनिकों या बालासाहेब के प्रशंसकों की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं उनसे दिल से माफी मांगती हूं।'

शायना ने क्या कहा? 
उन्होंने कहा, 'मैं बालासाहेब से पहली बार तब मिली थी जब मैं बहुत छोटी थी। वे मेरे पिता के सबसे करीबी दोस्त थे। हमारे परिवार के साथ उनका बहुत गहरा रिश्ता था। हम खुशकिस्मत थे कि हमें कई वर्षों तक उनका साथ मिला और उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ।' उन्होंने मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक - मेरी शादी - में शामिल होने के लिए भी विशेष प्रयास किया।'  उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी शादी के दौरान की अपनी और ठाकरे की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
विज्ञापन


अद्वितीय और शानदार नेता बताया
उन्होंने ठाकरे को एक अद्वितीय और शानदार नेता बताया, जो न केवल महाराष्ट्र के, बल्कि पूरे देश के नेता थे। उन्होंने कहा, 'वे एक कट्टर राष्ट्रवादी, सच्चे और गौरवान्वित हिंदू, और स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बड़े प्रशंसक थे। उन्होंने हिंदुत्व के आदर्शों से कभी समझौता नहीं किया और कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ हमेशा मजबूती और निडरता से खड़े रहे। उनके विचारों की स्पष्टता, ईमानदारी और उनमें मौजूद जबरदस्त जुनून ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। '

क्या है पूरा मामला? 
बुधवार को शायना एक अजीब स्थिति में फंस गईं, जब सोनिया गांधी द्वारा अपनी किताब में वीर सावरकर के बारे में की गई टिप्पणी के खिलाफ उनकी पार्टी के साथियों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान, उन्होंने अनजाने में बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर वाला एक कागज फाड़ दिया।

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी, जिसमें शायना सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव'  नामक किताब की प्रतियां फाड़ दीं। पार्टी का मकसद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) को घेरना भी था, जो फिलहाल कांग्रेस की सहयोगी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शायना के अलावा शिवसेना नेता संजय निरुपम, शीतल म्हात्रे, आनंद दुबे और अन्य लोग भी मौजूद थे।

तस्वीर में क्या था? 
शिवसेना नेताओं ने किताब के पन्ने फाड़े। इस दौरान उद्धव ठाकरे सहित शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं की तस्वीरें भी फट गईं। हालांकि, शायना ने अनजाने में एक ऐसा कागज फाड़ दिया, जिस पर बालासाहेब ठाकरे की एक तस्वीर थी। उस तस्वीर में बालासाहेब, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के पुतले पर थप्पड़ मारते हुए दिख रहे थे।

जब किसी ने उन्हें इस गलती के बारे में बताया, तो वे चौंक गईं। उन्हें 'सॉरी' कहते हुए सुना गया और उन्होंने उस आंशिक रूप से फटे हुए कागज को वापस मेज पर रख दिया। उन्होंने गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गांधी ने अपने संस्मरण में लिखा है कि हिंदुत्व विचारक सावरकर ने अंग्रेजों को दया याचिकाएं लिखी थीं और आरएसएस के सदस्यों ने मुखबिर के तौर पर अंग्रेजों का साथ दिया था।शायना के इस कदम की विपक्षी दलों ने निंदा की, जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) भी शामिल है।

गुरुवार को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दादर स्थित शिवसेना (यूबीटी) के मुख्यालय 'सेना भवन' के बाहर महिलाओं समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारी जमा हुए। उन्होंने शायना एनसी के खिलाफ नारे लगाए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

संजय राउत ने क्या मांग की?
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने भी मांग की कि शायना के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उन पर आरोप है कि उन्होंने 'राष्ट्रीय प्रतीक' बाल ठाकरे का अपमान किया और उनकी तस्वीर "फाड़" दी, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं, नफरत फैली और समाज में तनाव पैदा हुआ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें