फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'शाह के दौरे से 2026 के चुनावों के लिए भाजपा के राजनीतिक अभियान की होगी शुरुआत', बोले सीएम हिमंत सरमा

Sat, 09 Aug 2025 11:50 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Assam CM: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 अगस्त को राज्य के दौरे पर आएंगे और अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से राजनीतिक विमर्श तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह के दौरे के 10 दिनों के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य का दौरा करने वाले है और भाजपा की असम इकाई दोनों यात्राओं की सफलता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 अगस्त को राज्य के दौरे पर आएंगे और अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से राजनीतिक विमर्श तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह बात कही है। 

विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह के दौरे के 10 दिनों के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य का दौरा करने वाले है और भाजपा की असम इकाई दोनों यात्राओं की सफलता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। सरमा ने शुक्रवार को भाजपा के राज्य मुख्यालय में दो हाई-प्रोफाइल यात्राओं के लिए एक तैयारी बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 अगस्त को आएंगे और गुवाहाटी में नवनिर्मित राजभवन का उद्घाटन करेंगे।"

सरमा ने बताया कि दिन के दूसरे कार्यक्रम में शाह एनडीए के हाल ही में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। शाह शाम को राज्य के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री गोलाप बोरबोरा के जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। असम के मुख्यमंत्री ने बताया किशाह का दौरा महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में चुनाव छह से सात महीने बाद होने वाले हैं।
विज्ञापन


सरमा ने कहा, "चुनावों से पहले अमित शाह जी का पंचायत प्रतिनिधियों को दिया जाने वाला भाषण महत्वपूर्ण होगा। उस दिन से राजनीतिक विमर्श निर्माण की प्रक्रिया निश्चित रूप से शुरू हो जाएगी।" भाजपा और उसके सहयोगी दल अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश करेंगे।

सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 8 सितंबर को गोलाघाट जिले से राज्य की अपनी यात्रा शुरू करेंगे। यहां वह नुमालीगढ़ में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित पहली बायो-एथेनॉल रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद वह मंगलदाई जाएंगे और तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे - गुवाहाटी रिंग रोड, नारेंगी और कुरुवा के बीच ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल तथा मंगलदाई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल।

सरमा ने बताया कि प्रधानमंत्री शाम को गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में भारत रत्न भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। सरमा ने आगे कहा कि हालांकि पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक को छोड़कर प्रधानमंत्री और शाह के सभी कार्यक्रम सरकारी हैं, लेकिन भाजपा सभी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। सरमा ने कहा, "यात्राओं को सफल बनाने के लिए सभी भाजपा सांसद, विधायक और जिला नेतृत्व यहां बैठक कर रहे हैं।"

बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट में राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से दोनों यात्राओं की सफलता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कें 29 अगस्त को आयोजित होने वाले पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन से पहले आज राज्य मुख्यालय में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सम्मेलन और प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। सैकिया ने कहा, "हमने सांसदों, विधायकों और आयोजन समितियों से कार्यक्रम की शानदार सफलता के लिए सक्रिय रूप से काम करने का आग्रह किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें