शाह के नेतृत्व में यह तीसरा क्षेत्रीय स्तर का सम्मेलन था। इससे पहले उन्होंने पिछले दो दिनों में दक्षिण और मध्य गुजरात के क्षेत्रों क्रमश: वलसाड और वडोदरा में इसी तरह की बैठकों में हिस्सा लिया।
गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को उत्तर गुजरात के जिलों के भाजपा नेताओं से बातचीत की और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि शाह बनासकांठा जिले के पालनपुर शहर के एक मेडिकल कॉलेज में बैठक में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल समेत अन्य नेता मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि बैठक में विधायक, सांसद, पंचायत अध्यक्ष, पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और सहकारी समितियों के प्रतिनिधि समेत उत्तर गुजरात क्षेत्र के भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
शाह के नेतृत्व में यह तीसरा क्षेत्रीय स्तर का सम्मेलन था। इससे पहले उन्होंने पिछले दो दिनों में दक्षिण और मध्य गुजरात के क्षेत्रों क्रमश: वलसाड और वडोदरा में इसी तरह की बैठकों में हिस्सा लिया। कल यानी मंगलवार को सोमानाथ जिले के वेरावल में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे।
पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि इन बैठकों का मकसद भाजपा के लिए के लिए 182 सीटों वाली विधानसभा में 150 सीटें जीतने के अपने महत्वकांक्षी लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए मार्गदर्शन और रणनीति पेश करना है।