फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शरद पवार बोले- बारिश के कारण भारी नुकसान झेल रहे किसान, ठोस कदम उठाने में नाकाम रही शिंदे सरकार

Mon, 24 Oct 2022 07:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पुरंद तहसील में किसानों से बात करते हुए खेद व्यक्त किया कि राज्य सरकार उन किसानों के लिए ठोस उपाय करने के लिए तैयार नहीं है, जिन्हें बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
शरद पवार(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण किसान किसानों को भारी नुकसान हुआ है। लेकिन राज्य के एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार उनकी मदद के लिए ठोस कदम उठाने में विफल रही है। 
विज्ञापन


पवार ने अपने गृह जनपद पुणे में किसानों के साथ बातचीत की और उन शिकायतों को सुना। पवार ने उनसे भारी बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पुरंद तहसील में किसानों से बात करते हुए खेद व्यक्त किया कि राज्य सरकार उन किसानों के लिए ठोस उपाय करने के लिए तैयार नहीं है, जिन्हें बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। अक्तूबर में पुणे में असामान्य रूप से भारी मात्रा में बारिश हुई है। 

राकांपा नेता ने किसानों के साथ सहानुभूति जताई और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनकी पीड़ाओं को समझते हैं और राहत दिलाने के लिए प्रयास करते रहेंगे। पवार ने कहा, भारी बारिश के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। सरकार को उन्हें इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए। लेकिन मौजूदा सरकार इस तरह के उपाय करने के लिए लिए तैयार नहीं है। केंद्र को भी स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन जमीन पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने हाल ही में उन किसानों के लिए पूरी छूट की घोषणा की है, जिन्होंने भुविकास बैंक से ऋण लिया है। इसको लेकर पवार ने सवाल किया कि कितने किसानों ने ऋणदाता से ऋण का लाभ उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें