जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2021 पर शनिवार को लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि देश के सरकारी अफसरों को भी हिंदू-मुस्लिम में बांटेंगे तो विकास कैसे होगा?
ओवैसी ने कश्मीर में मुस्लिम अफसर कम होने का आरोप लगाया था
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में आबादी के हिसाब से मुस्लिम अफसरों की संख्या कम होने का आरोप लगाया था। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने गुहार लगाई थी कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को जम्मू-कश्मीर भेजा जाए, लेकिन सरकार को ऐसा करने की हिम्मत नहीं हुई, लेकिन यूरोप से प्रतिनिधिमंडल बुला लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर घाटी में कितने लोगों को यूएपीए और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया, सरकार को बताना चाहिए।