फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां ने किया मेरा यौन शोषण' 14 साल के बेटे का आरोप, अदालत ने लिया यह फैसला

Sat, 23 Jan 2021 04:01 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
sexual harassment
विज्ञापन

केरल में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। मां पर अपने 14 साल के बेटे से यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। ये आरोप किसी और ने नहीं खुद बेटे ने लगाए हैं, जिसके बाद 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया। बेटे ने अदालत में कहा कि मेरी मां ने दो साल तक मेरा यौन उत्पीड़न किया। हालांकि, अदालत ने महिला को सशर्त जमानत दे दी है। 

विज्ञापन


केरल के कडक्कवूर थाने में एक 14 साल के बच्चे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां ने दो साल तक वर्ष 2017 से 2019 के बीच उसका यौन शोषण किया। ये आरोप खुद महिला के 14 साल के बेटे ने लगाया। इसके बाद महिला को पुलिस ने पांच जनवरी को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद केरल हाईकोर्ट के जस्टिस एस शिर्सी ने गिरफ्तार महिला को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले की जांच एक महिला आईपीएस अधिकारी को सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पिता से भी अलग रखने का आदेश
इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने का भी निर्देश दिया। आरोप लगाने वाले पक्ष ने अपनी याचिका में कहा है कि पीड़ित नाबालिग बच्चा शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है। कोर्ट ने बच्चे को उसके पिता से अलग रखने का भी निर्देश दिया। इस सबके बाद ही महिला को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है।

विज्ञापन

पिता के कहने पर बेटे ने दर्ज कराया मामला

जानकारी के मुताबिक, जिस महिला पर आरोप लगा है उसके वकील का कहना था कि इस नाबालिग बच्चे की मां से तलाक लिए बगैर ही उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसके पिता ने ही बच्चे को अपनी मां के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाने के लिए विवश किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें