फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसाः  स्कूल की पुरानी सहपाठियों के साथ गोवा घूमने जा रहीं 11 महिलाओं की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Sat, 16 Jan 2021 06:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी एजेंसी, धारवाड़
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन

कनार्टक के स्कूल की सहपाठियों के साथ गोवा घूमने और पुराने दिनों को याद करने की योजना 11 महिलाओं के लिए जीवन का आखिरी सफर साबित हुआ। सभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। 

विज्ञापन



हादसे में मृत सभी 11 महिलाएं देवनगरे स्थित सेंट पॉल स्कूल के 1989 बैच की छात्रा थीं और यह समूह जिस मिनी बस से जा रहा था उसकी शुक्रवार को कनार्टक के इतिगत्ति गांव के पास लॉरी से टक्कर हो गई।


पीएम मोदी ने प्रकट की संवेदना 
पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे में  मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'दुख ही इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं' 
विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक पूर्व छात्राओं ने तीन दिन की गोवा यात्रा की योजना बनाई थी और इनमें से दो के साथ उनकी बेटियां भी थी। 14 पूर्व छात्राएं शु्क्रवार सुबह देवनगरे से रवाना हुई थीं। इनमें से 13 देवनगरे जिला मुख्यालय के कस्बे की ही थीं जबकि एक महिला बेंगलुरु की थी।

पुलिस ने बताया कि वे एक सहपाठी को धारवाड़ से लेने जा रही थी तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि वाहन के चालक और खलासी को रानेबेन्नूर से पकड़ा गया है। हादसे में ट्रक ड्राइवर और पांच अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। पुलिस ने बताया कि दो घायलों की गंभीर स्थिति है और एक महिला को हवाई जहाज की मदद से बेंगलुरु के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें