फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणनीति या कुछ और: हमलों से बेहाल यूक्रेन में सियासी उठापटक; कैबिनेट में फेरबदल से पहले कई मंत्रियों का इस्तीफा

Wed, 04 Sep 2024 09:13 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

जेलेंस्की इस महीने अमेरिका भी जाने वाले हैं और इससे पहले उनकी कोशिश होगी कि सरकार को दोबारा से संगठित कर सकें।
विज्ञापन
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन और रूस के बीच दो साल से अधिक समय से युद्ध जारी है। मास्को लगातार हमले कर रहा। इस बीच कीव पर एक और नया संकट गहरा गया है। कैबिनेट मंत्रियों सहित कम से कम छह यूक्रेनी अधिकारियों ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं राष्ट्रपति के एक सहयोगी को बर्खास्त कर दिया गया, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी ने संकेत दिया कि सरकार में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया जा रहा है।

विज्ञापन


इन लोगों की हो सकती है नियुक्ति
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनके राजनीतिक सहयोगियों को हो सकता है कि इन पदों पर नियुक्त किया जा सकता है। जेलेंस्की इस महीने अमेरिका भी जाने वाले हैं और इससे पहले उनकी कोशिश होगी कि सरकार को दोबारा से संगठित कर सकें। माना जा रहा है कि जेलेंस्की राष्ट्रपति जो बाइडन के सामने विक्ट्री प्लान पेश कर सकते हैं।

अहम सरकार पुनर्गठन होगा
जेलेंस्की की पार्टी के वरिष्ठ नेता डेविड अराखामिया ने बताया कि इस हफ्ते एक अहम सरकार पुनर्गठन होगा, जिसमें आधे से ज्यादा मंत्री बदले जाएंगे। उन्होंने पहले ही कहा था, 'कल हमारे लिए छंटनियों का दिन है, लेकिन उसके बाद नियुक्तियां होंगी।'
विज्ञापन


इन मंत्रियों ने दिया था इस्तीफा
कई यूक्रेनी मंत्रियों ने मंगलवार शाम तक अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसमें रणनीतिक उद्योग मंत्री, न्याय मंत्री और पर्यावरण संरक्षण मंत्री शामिल थे। यहां के राज्य संपत्ति कोष के प्रमुख विटाली कोवल, उप प्रधानमंत्रियों इरीना वेरेशचुक और ओल्गा स्टेफनिशिना ने भी इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा, यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने पद से इस्तीफा दिया ।



इन्हें किया बर्खास्त
वहीं, जेलेंस्की ने अपने डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ में से एक रोस्टीस्लाव शूरमा को भी बर्खास्त कर दिया है। गौरतलब है, युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कई फेरबदल का आदेश दिया है, पिछले सितंबर में भ्रष्टाचार के मामले सामने आने  के बाद अपने रक्षा मंत्री को बर्खास्त कर दिया था और हाल ही में युद्ध के मैदान में असफलताओं के बीच अपने शीर्ष कमांडर को बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें