एनएचआरसी ने राज्य सरकार और पुलिस को भेजा नोटिस
उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस को उस शिकायत के सिलसिले में नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि वहां की पुलिस ने मार्च में कोलकाता के तिलजला इलाके में सात साल की एक बच्ची की मौत के मामले की जांच कर रही एनसीपीसीआर की टीम को बाधित किया।
पैनल ने कहा कि जब टीम ने जांच के तहत पीड़िता के माता-पिता के साथ बातचीत को कैमरे में रिकॉर्ड करना शुरू किया तो कोलकाता पुलिस ने विरोध किया और टीम पर कथित रूप से हमला किया गया औ धमकी दी गई।
शिकायत में मांग की गई है कि इस कृत्य में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया जाए। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले में की गई जांच की स्थिति सहित रिपोर्ट मांगी है। राज्य पुलिस को चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने के लिए कहा गया है।