फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र के लातूर में हाइवे पर रेस्तरां से टकराई कार, तीन की मौत; कई घायल

Sat, 09 Mar 2024 05:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के लातूर में एक तेज रफ्तार कार के रेस्तरां से टकराने पर तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
रेस्तरां से टकराई तेज रफ्तार कार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के लातूर जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार राजमार्ग पर एक रेस्तरां से टकरा गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत लोंधे ने बताया कि दुर्घटना नागपुर-रत्नागिरी राजमार्ग पर औसा में हुई। उन्होंने बताया कि छह लोग एक कार में हैदराबाद से लातूर जा रहे थे। तभी चालक ने बचने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद वह एक रेस्तरां से टकरा गई। दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार में सवार वाजिद खान पठान, सोहेल शेख और रेस्तरां में मौजूद एक किशोर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक लातूर के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें