फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: चार की मौत, डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची कार; किसकी थी गलती?

Wed, 18 Nov 2026 10:31 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, चिकबल्लापुर (कर्नाटक)।

सार

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में कार और मालवाहक गाड़ी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। कार में सवार पांचों लोग बंगलूरू के पड़ोसी थे। ओवरटेक करते समय कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में कैसे पहुंची? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में बुधवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार और मालवाहक गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार शाम साढ़े पांच बजे से 6 बजे के बीच हुआ। कार में पांच लोग सवार थे। वे बेंगलुरु से हैदराबाद की ओर जा रहे थे। कार में सवार सभी पांच लोग बंगलूरू के ओल्ड येलहंका इलाके के रहने वाले थे। वे आपस में पड़ोसी थे।

ये भी पढ़ें: चक्रवात अकवान की आहट: ओडिशा के स्कूल-आंगनबाड़ी तीन दिन बंद; किन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी?
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कार सड़क के डिवाइडर को पार कर गई। वह दूसरी ओर की सड़क पर पहुंच गई। इसके बाद सामने से आ रही मालवाहक गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई।
 
विज्ञापन


हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?
पुलिस के मुताबिक, कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चौथे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें