कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में कार और मालवाहक गाड़ी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। कार में सवार पांचों लोग बंगलूरू के पड़ोसी थे। ओवरटेक करते समय कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में कैसे पहुंची? पढ़िए रिपोर्ट
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में बुधवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार और मालवाहक गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार शाम साढ़े पांच बजे से 6 बजे के बीच हुआ। कार में पांच लोग सवार थे। वे बेंगलुरु से हैदराबाद की ओर जा रहे थे। कार में सवार सभी पांच लोग बंगलूरू के ओल्ड येलहंका इलाके के रहने वाले थे। वे आपस में पड़ोसी थे।
प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कार सड़क के डिवाइडर को पार कर गई। वह दूसरी ओर की सड़क पर पहुंच गई। इसके बाद सामने से आ रही मालवाहक गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई।
#WATCH | Chikkaballapur, Karnataka: Four youths were killed on the spot after a car collided with a vehicle on National Highway 44 in Karnataka's Chikkaballapur taluk. The accident occurred in front of Nandi Hills Police Station. Police reached the spot and shifted the bodies to the District Hospital for post-mortem examination: Police
हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?
पुलिस के मुताबिक, कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चौथे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।