ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला की जब रास्ते में तबियत खराब हुई तो एक फोन पर अगले स्टेशन पर आधा दर्जन से अधिक डॉक्टरों की टीम मौजूद मिली।
डॉक्टरों ने न सिर्फ महिला को उपचार दिया, ट्रेन भी प्लेटफार्म पर निर्धारित समय से करीब सात मिनट अतिरिक्त रुकी रही। रेलवे की यह कार्यशैली स्थानीय लोगों में प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।
अलीगढ़ के हाथी वाला पुल के पास स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ कर्मी फैज मोहम्मद रहते हैं। उनकी बेटी की शादी मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई है। पिछले दिनों उनकी बेटी निकहत फैज अपने मायके अलीगढ़ आई हुई थीं।
यहां कुछ समय रहने के बाद वह वापस अपनी ससुराल के लिए मथुरा रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन- जबलपुर (गोंडवाना) एक्सप्रेस में सवार हुईं।