फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: ठाणे दोहरे हत्याकांड में मकोका के तहत सात गिरफ्तार; पुलिस का दावा- कई जघन्य अपराधों में शामिल

Tue, 16 Sep 2025 12:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।

सार

Double Murder: ठाणे में दो चचेरे भाइयों की हत्या के मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों पर अब मकोका लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह पिछले दस वर्षों से कई जघन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर सभी को गिरफ्तार किया था और अब गिरोह के नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने ठाणे जिले में दो चचेरे भाइयों की हत्या के मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों के खिलाफ अब महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. डी.एस. स्वामी ने बताया कि इन सात आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता विक्की म्हात्रे भी शामिल है। ये सभी एक संगठित आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं, जो पिछले दस वर्षों से कई हिंसक अपराधों में शामिल रहा है।

ये भी पढ़ें: एल्गार परिषद केस में शीर्ष कोर्ट से महेश राउत को राहत, चिकित्सा आधार पर मिली अंतरिम जमानत
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने प्रफुल तांगड़ी (42 वर्षीय) को पुरानी रंजिश के चलते निशाना बनाया था। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई और फिर 11 अगस्त को उनकी हत्या कर दी गई।

प्रफुल तांगड़ी पर हमला उनके भिवंडी के खर्डी गांव स्थित ऑफिस में किया गया। उन पर तलवारों और अन्य हथियारों से हमला किया गया। जब उनके चचेरे भाई और दफ्तर के कर्मचारी चेतन तांगड़ी (22 वर्षीय) उन्हें बचाने आए, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर उनकी हत्या कर दी।

भिवंडी तालुका पुलिस ने शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। इसमें कई टीमें बनाई गईं और खुफिया जानकारी के साथ तकनीकी निगरानी का सहारा लेकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एप पर दोस्ती के बाद 14 लोगों ने दो साल तक किया लड़के का यौन शोषण, सरकारी कर्मचारियों सहित नौ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने बताया, जब हमने उनके आपराधिक इतिहास की जांच की, तो पाया कि ये लोग 2013 से गंभीर और जघन्य अपराधों में शामिल रहे हैं। इन अपराधों में अवैध जमावड़ा, मारपीट, हत्या की कोशिश और अवैध रूप से हथियार रखने जैसे मामले शामिल हैं। इनका लगातार अपराध करना यह दिखाता है कि यह एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहे थे, इसलिए इन पर मकोका लगाना जरूरी हो गया। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और इसके अन्य मामलों से संबंधों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें