फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिला रामवृक्ष का मोबाइल, आखिर किसको किए थे एक घंटे में 70 फोन

Fri, 10 Jun 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मोबाइलों की कॉल डिटेल के आधार पर कई खुलासे हो रहे हैं। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा-बरेली
विज्ञापन
जवाहर बाग में मिले मोबाइलों की कॉल डिटेल के आधार पर कई खुलासे हो रहे हैं। आपरेशन जवाहर बाग के बाद पुलिस ने बाग से बीस मोबाइल मौके से बरामद किए थे। इनमें रामवृक्ष का भी मोबाइल फोन बताया जा रहा है। रामवृक्ष, चंदनबोस, वीरेश यादव और राकेश गुप्ता के नंबर पहले से भी खुफिया एजेंसियों पर थे। कॉल डिटेल से पता चला है कि रामवृक्ष और राकेश गुप्ता के मोबाइल पर समान नंबरों से कॉल की जाती थी। एक बार तो एक घंटे में 70 कॉल का रिकार्ड है। ये कॉल आपरेशन जवाहर बाग से एक-दो दिन पहले की बताई गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस की सर्विलांस टीम ने दो दिन से इन मोबाइल नंबरों को खंगालना शुरू किया है। जवाहर बाग से जो रजिस्टर बरामद हुआ था उसमें भी 50 मोबाइल नंबर थे। इन नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है। इस समय पुलिस ने जवाहर बाग प्रकरण में 250 नंबरों को सर्विलांस पर लगा रखा है। बताया गया कि रामवृक्ष यादव, राकेश गुप्ता, चंदनबोस और वीरेश यादव के नंबरों पर सबसे ज्यादा कॉल हैं। संदेश भी पढ़े गए हैं।

कई जगह लिखा है जल्द ही लोग जवाहर बाग पर पहुंच जाएंगे। इन मोबाइल नंबरों पर मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार से फोन आए हैं। चार नंबर तो कोल्ड स्टोर संचालकों के बताए जा रहे हैं। जबकि एक आटा मिल मालिक का है। माना जा रहा है कि यहां से ही रसद की सप्लाई की जाती होगी। पुलिस का दावा है कि इन मोबाइल नंबरों के जरिए जल्द ही कुछ न कुछ साक्ष्य हाथ लग जाएगा। वहीं जो नंबर रजिस्टर से मिले हैं वह सभी बंद जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें