फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने पीएम से किया सवाल, पूछा- आखिर कब पूरा करेंगे वादा

Fri, 10 Jun 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शहर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह से प्रतियोगी छात्रों ने पोस्टर जारी करके जवाब मांगा है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पोस्टर के जरिए दो सवाल किया है कि लोकसभा चुनाव के समय नरेंद्र मोदी एवं राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के मुद्दे पर सीबीआई जांच कराने का वादा किया था। वादा करने के बाद दो वर्ष बीत जाने के बाद भी इन नेताओं का मौन नहीं टूटा है।
विज्ञापन


प्रतियोगी छात्रों ने सवाल किया है कि भ्रष्टाचार के मामले की जांच सीबीआई से कराने के बारे में अपनी मंशा यदि यह नेता स्पष्ट नहीं करते हैं तो विधानसभा चुनाव में प्रतियोगी छात्र उन्हें अपने वोट के जरिए जवाब देंगे। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को सुभाष चौराहे पर पोस्टर जारी करते हुए सवाल उठाए हैं। छात्रों का आंदोलन 13 जून तक चलेगा।

केंद्र में सरकार गठन के दो साल बाद भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 12 और 13 जून को इलाहाबाद में होनी है। 13 जून को प्रधानमंत्री की सभा भी है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की ओर से अब इस पर पोस्टर जारी किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें