फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का गलत नक्शा दिखाने पर 7 साल की कैद, 100 करोड़ का जुर्माना

Thu, 05 May 2016 10:54 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत का नक्शा गलत दिखाना पड़ेगा भारी
विज्ञापन
सरकार एक नया विधेयक ला रही है, जिसके लागू होने के बाद भारत के नक्शे का गलत चित्रण करने पर सात साल तक की सजा और 100 करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। यह प्रावधान ‘भू-स्थानिक सूचना नियामक विधेयक 2016’ के मसौदे में किए गए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट पर जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को क्रमश: पाकिस्तान और चीन का हिस्सा बताया गया था। इन्हीं घटनाओं के मद्देनजर सरकार ‘भू-स्थानिक सूचना नियामक विधेयक 2016’ ला रही है। पिछले दिनों ‘ट्विटर’ ने कश्मीर को चीन और जम्मू को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया था। भारत सरकार की ओर से इसका विरोध करने के बाद ट्विटर ने इसे ठीक कर लिया था।

नये विधेयक के मसौदे के मुताबिक भारत के किसी भी हिस्से के नक्शे को हासिल करने और उसके प्रसार, वितरण और प्रकाशन से पहले सरकार की अनुमति हासिल करना जरूरी हो जाएगा। विधेयक के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन, इंटरनेट के विभिन्न प्लेटफॉर्म या किसी भी अन्य इलेक्ट्रानिक या अन्य तरीके से देश का गलत नक्शा प्रसारित, प्रकाशित या वितरित नहीं कर सकेगा। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर भी यह नियम लागू होगा। ऐसा करने पर अधिकतम सात साल तक की सजा और एक रुपये से लेकर 100 करोड़ रुपये तक के आर्थिक दंड का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें