फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gallantry: सात पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, 942 को राष्ट्रपति वीरता और सेवा पदक पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Sat, 25 Jan 2025 08:28 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gallantry Awards: देश के कुल 942 जवानों को राष्ट्रपति के की तरफ से सम्मानित किया गया है। इसमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से नवाजे गए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किए गए जाबांज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 942 पुलिस, अग्निशमन और नागरिक सुरक्षा कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों के वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में 15 जम्मू-कश्मीर के हैं, जिसमें कश्मीर क्षेत्र के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार समेत वो सात पुलिसकर्मी शामिल हैं जिन्होंने तीन साल पहले अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
वीरता पदकों के अलावा आनंद जैन और नीतीश कुमार (दोनों अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी) को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया है, जबकि 10 अन्य अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में पुलिस महानिरीक्षक के कार्यकाल के दौरान कुमार को एक गुप्त सूचना मिली थी कि आतंकवादियों का एक समूह जून 2022 में वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर हमला करने की योजना बना रहा है।

नीतीश कुमार की देखरेख में 14 जून को तत्कालीन श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश बलवाल के नेतृत्व में एक छोटे पुलिस दल ने शहर के बाहरी इलाके बेमिना में एक वाहन को रोका जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने कहा कि सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और खुफिया एजेंसियों की सहायता के बिना चलाए गए अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी सहित दो कट्टर आतंकवादियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन

आतंकियों से भिड़े हुमायूं भट्ट मरणोपरांत सम्मानित
जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) रहे हुमायूं भट्ट को साल 2021 में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। महज 32 साल की उम्र में भट्ट उन चार कर्मियों में से एक थे, जो बाद में 13 सितंबर 2023 को आतंकियों के एक भीषण मुठभेड़ में बलिदान हो गए। इसके लिए उन्हें पिछले साल कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा चुका है।
  • 746 उत्कृष्ट सेवा पदकों (एमएसएम) में से 634 पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक सेवा तथा 36 सुधारात्मक सेवा कर्मियों को दिए गए।
  • 95 वीरता पुरस्कार विजेताओं में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात 28, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में तैनात 28, पूर्वोत्तर में तैनात तीन और अन्य क्षेत्रों में तैनात 36 कर्मी शामिल हैं।
  • 101 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (पीएसएम) में से 85 पुलिस कर्मियों, पांच अग्निशमन सेवा कर्मियों, सात नागरिक सुरक्षा व होमगार्ड सेवा कर्मियों और चार सुधारात्मक सेवा से जुड़े कर्मियों को दिए गए।
  • राष्ट्रपति ने ग्रुप कैप्टन अंकित राज सिंह (28175) फ्लाइंग (पायलट) को वायु सेना पदक (शौर्य) से सम्मानित किया।
  • राष्ट्रपति ने 954421 सीपीएल विक्की पहाड़े संचार तकनीशियन को वायु सेना पदक (वीरता) प्रदान किया।
  • राष्ट्रपति ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस (36412) फ्लाइंग (पायलट) को शौर्य चक्र प्रदान किया।
  • राष्ट्रपति ने कॉर्पोरल डाभी संजय हिफाबाई (953327) को उनके असाधारण साहस और अनुकरणीय वीरता के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया।
  • राष्ट्रपति ने 49 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार – 2024 प्रदान किया जाना अनुमोदित किया है जिनमे 17 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 9 उत्तम जीवन रक्षा पदक और 23 जीवन रक्षा पदक शामिल हैं।

93 रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार, दो को कीर्ति चक्र और 14 को शौर्य चक्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दो कीर्ति चक्र और 14 शौर्य चक्र सहित सशस्त्र बलों के 93 जवानों के लिए वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र 22 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मंजीत को और 28 राष्ट्रीय राइफल्स के नायक दिलवर खान (मरणोपरांत) को प्रदान किया गया।

राष्ट्रपति ने तीन मरणोपरांत समेत 14 शौर्य चक्र पुरस्कारों को मंजूरी दी। वीरता पुरस्कारों में एक बार सेना पदक (वीरता), सात मरणोपरांत सहित 66 सेना पदक, दो नौसेना पदक (वीरता) और आठ वायुसेना पदक (वीरता) शामिल हैं। शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में मेजर आशीष दहिया 50 आरआर, मेजर कुणाल 1 आरआर, मेजर सतेंदर धनखड़ 4 आरआर, कैप्टन दीपक सिंह 48 आरआर (मरणोपरांत) और सहायक कमांडेंट एशेंथुंग किकोन, 4 असम राइफल्स शामिल हैं।

सूबेदार विकास तोमर 1 पैरा, सूबेदार मोहन राम 20 जाट रेजिमेंट, हवलदार रोहित कुमार डोगरा (मरणोपरांत), हवलदार प्रकाश तमांग 32 आरआर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस, कॉर्पोरल डाभी संजय हिफाबाई एस्सा, विजयन कुट्टी जी (मरणोपरांत), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार और निरीक्षक जेफरी हिंगचुल्लो को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

305 रक्षा अलंकरणों को भी राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और अन्य कर्मियों के लिए 305 रक्षा अलंकरणों को भी मंजूरी दी। इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, पांच उत्तम युद्ध सेवा पदक, 57 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक, एक बार सेना पदक के लिए (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 43 सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), आठ नौसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 15 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), चार बार विशिष्ट सेवा पदक के लिए और 132 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं।
 
विज्ञापन

भारतीय तटरक्षक बल के आठ कर्मियों को तटरक्षक पदक
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के आठ कर्मियों के लिए असाधारण बहादुरी और विशिष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (पीटीएम) और तटरक्षक पदक (टीएम) प्रदान किया गया। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (पीटीएम) पाने वालों में एडीजी अनिल कुमार हरबोला और आईजी होमेश कुमार शर्मा हैं। वीरता के लिए कमांडेंट अंशुमान रतूड़ी, असिस्टेंट कमांडेंट मनीष सिंह और समीर रंजन को तटरक्षक पदक (टीएम) प्रदान किया गया है। आईजी ज्योतिंद्र सिंह, डीआईजी अतुल जोशी और षणमुगम शंकर को सराहनीय सेवा के लिए तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें