फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tinsukia Road Accident: असम के तिनसुकिया में भीषण सड़क हादसा, सात की मौत, 10 से अधिक घायल

Wed, 06 Sep 2023 12:13 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, तिनसुकिया

सार

बताया जा रहा है कि एक मैजिक को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को तिनसुकिया जिला अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे में मैजिक के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि मैजिक को काट कर शवों को निकाला गया। 
विज्ञापन
असम में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के तिनसुकिया जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक मैजिक को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को तिनसुकिया जिला अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे में मैजिक के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि मैजिक को काट कर शवों को निकाला गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी पीड़ित मंगलवार देर रात को तिनसुकिया जिले के दूमदूमा में साप्ताहिक बाजार से मैजिक में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। अरुणचल प्रदेश की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने मैजिक को काको पथार के बरदिराक के पास सामने से टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मैजिक में करीब 15 से 20 लोग सवार थे। लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। इसमें सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए। मैजिक को काटकर शवों को निकाला गया।
विज्ञापन


वहीं घायलों को तिनसुकिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक चार मृतकों की पहचान हो पाई थी। मृतकों में चार महिला और तीन पुरुष बताये जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक चालक शराब के नशे में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें