फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीबिया में अगवा किए गए सात भारतीय नागरिकों को रिहा किया गया, ट्यूनीशिया में भारतीय राजदूत ने की पुष्टि

Mon, 12 Oct 2020 04:59 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Seven Indian nationals kidnapped in Libya released - फोटो : ANI
विज्ञापन

लीबिया के अश्शरीफ में अगवा किए गए सात भारतीय नागरिकों को रविवार को रिहा कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि '14 सितंबर को लीबिया के अश्शरीफ में अगवा किए गए सात भारतीय नागरिकों को आखिरकार रविवार को रिहा कर दिया गया। ट्यूनीशिया के हमारे राजदूत, पुनीत रॉय कुंडल ने अपहरणकर्ताओं द्वारा कंपनी अल शोला अल मुदिया को सौंपे जाने के बाद उनसे फोन पर बात की है।'

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि 'सभी का स्वस्थ्य हैं और वर्तमान में ब्रेगा में कंपनी के परिसर में रह रहे हैं। हम उनके भारत लौटने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।'
 


बता दें कि आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश के रहने वाले सात लोगों का अपहरण 14 सितंबर को लीबिया के अश्शरीफ से किया गया था। भारत का लीबिया में कोई दूतावास नहीं है और ट्यूनीशिया में मौजूद भारतीय मिशन ही लीबिया में रह रहे भारतीयों के मामलों को देखता है। गुरुवार को, भारत ने पुष्टि की थी कि पिछले महीने लीबिया में उसके सात नागरिकों का अपहरण कर लिया गया था और उन्हें मुक्त करने के लिए बातचीत की जा रही है।

विज्ञापन

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि अपहृत श्रमिक सुरक्षित हैं और ट्यूनीशिया में भारतीय मिशन उन्हें मुक्त करने के प्रयासों के लिए लीबिया सरकार के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अपहरणकर्ताओं द्वारा संपर्क किया गया और सबूत के तौर पर दिखाया गया कि भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और अच्छी तरह से रखे जा रहे हैं। इससे पहले सितंबर 2015 में, भारतीय नागरिकों को लीबिया की सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर यात्रा न करने के लिए सलाह जारी की गई थी। बाद में, मई 2016 में, सरकार ने अत्यधिक बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर पूरी तरह से यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था। यह यात्रा प्रतिबंध अभी भी लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें