फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में तृणमूल-भाजपा समर्थकों के बीच झड़प, सात घरों में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग

Mon, 24 Feb 2020 11:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जलपाईगुड़ी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के समर्थकों के बीच आए दिन झड़प की खबरें आती रहती है। ताजा मामला जलपाईगुड़ी जिले का है जहां टीएमसी समर्थकों ने भाजपा समर्थकों के सात घरों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों को घटनास्थल भेजा गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार को मैनगुरी इलाके के हुस्लूरदंगा गांव में एक स्थानीय टीएमसी नेता का शव पहुंचने के बाद यह घटना हुई। भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी होने की वजह से इस आरोप को खारिज कर दिया है।

तृणमूल कांग्रेस के मलिक हाटबूथ के अध्यक्ष भोमबोल घोष पर 14 फरवरी को हुस्लूरदंगा बाजार में धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल घोष को सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय टीएमसी नेता मनोज राय ने आरोप लगाया कि इस हमले में भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है। भाजपा जिला अध्यक्ष बापी गोस्वामी ने कहा कि घोष का शव रविवार को हुस्लूरदंगा लाया गया था इसके बाद  टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों के सात घरों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग लगा दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धेनधूप शेरपा के नेतृत्व में एक बड़ी टुकड़ी को इलाके में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें