डीएसपी समर्थना पाटिल ने कहा, आठ बैंक खाते आठ लोगों के थे। इनमें से सात लोगों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुणे पुलिस ने शुक्रवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला की तस्वीर का इस्तेमाल किया और अग्रणी वैक्सीन उत्पादक फर्म के एक निदेशक से विभिन्न खातों में 1.01 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, एक आरोपी ने वॉट्सएप अकाउंट में पूनावाला की तस्वीर का इस्तेमाल किया और फर्म के निदेशकों में से एक सतीश देशपांडे को पैसे ट्रांसफर करने के बारे में मैसेज भेजे थे।
उन्होंने बताया कि सतीश देशपांडे ने मैसेज को सच समझते हुए फर्म के के फंड में से 1.01 करोड़ रुपये उन आठ बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए जिनका जिक्र वॉट्सएप चैट में आरोपी ने किया था।
विज्ञापन
डीएसपी समर्थना पाटिल ने कहा, आठ बैंक खाते आठ लोगों के थे। इनमें से सात लोगों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा, हमने चालीस खातों को सीज कर दिया है, जिनमें इन आठ खातों से पैसे ट्रांसफर किए गए थे।
पाटिल ने कहा, हम इन खातों से अबतक तेरह लाख रुपये जब्त करने में कामयाब रहे हैं। आरोपी बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और बी. टेक व बी.एससी स्नातक हैं। उनमें से एक कॉमर्शियल बैंक में काम करता है।