फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 08 Sep 2019 06:47 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top 5 News of 08 September - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


कक्षा छह के पेपर में दलितों के अछूत होने संबंधी प्रश्न को लेकर विवाद, केवीएस ने पेपर को बताया फर्जी
कक्षा छह की परीक्षा में दलितों के अछूत होने संबंधी एक प्रश्न को लेकर तमिलनाडु में विवाद खड़ा हो गया है। यह प्रश्न पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसे केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) स्कूलों में से एक का बताया जा रहा है। हालांकि केवीएस ने पेपर को फर्जी करार दिया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


चिन्मयानंद-छात्रा प्रकरणः कड़ी सुरक्षा में छात्रा अपने घर पहुंची
पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा अपने परिवार के साथ शनिवार देर रात दिल्ली से अपने घर पहुंची। रविवार को एसआईटी पीड़ित छात्रा और उसके परिवार से बात कर सकती है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

चंद्रयान-2 : चांद की सतह पर न उतर पाने की हो सकती हैं ये पांच अहम वजहें
भले ही चांद पर अपना लैंडर उतारने के सपने को लैंडर विक्रम के साथ मात्र 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूटने से ग्रहण लगता महसूस हो रहा हो, लेकिन इसरो की मानी जाए तो कहानी अभी तक खत्म नहीं हुई है। अब भी लैंडर विक्रम का हाल जानने की एक उम्मीद बाकी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस आलाकमान से मिले दिल्ली के पूर्व मंत्री, दो-तीन दिनों में हो सकता है प्रदेश अध्यक्ष का एलान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर आलाकमान भी सक्रिय हो गए है। सोनिया गांधी भी जल्द से जल्द अध्यक्ष पद की घोषणा के लिए प्रदेश के नेताओं से बातचीत कर रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के बाद शनिवार को सोनिया गांधी पूर्व मंत्रियों से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ऐसे नेता को अध्यक्ष की कुर्सी सौंपना चाह रही है जिससे विवाद नहीं हो।

यहां पढ़ें पूरी खबर

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारतीय राजनयिक को तलब किया
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर शनिवार को शीर्ष भारतीय राजनयिक को तलब किया। पाकिस्तान का आरोप है कि संघर्ष विराम उल्लंघन में चार असैन्य नागरिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन

 
यहां पढ़ें पूरी खबर

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: मतगणना में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, आखिरी 100 वोट का रुझान नहीं होगा जारी
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान के बाद शाम को शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा शनिवार शाम तक जारी रहा। चुनाव आयुक्त और छात्र संगठनों की बैठक चलती रही। शनिवार शाम साढ़े चार बजे चुनाव आयुक्त ने मतगणना दोबारा शुरू करने का फैसला लिया।

यहां पढ़ें पूरी खबर

Ashes 2019: स्टीव स्मिथ की एक और अर्धशतकीय पारी, चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत

इंग्लैंड की टीम शनिवार को एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट की पहली पारी में 301 रन पर आउट हो गई मगर फॉलोऑन बचाने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 196 रन की बढ़त मिली। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

भारतीय सीमा पर लोगों को जमाकर रहा पाक, रची है हमले की साजिश
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद दुनियां भर में इस मुद्दे को लेकर मुंह की खाने के बाद बौखलाया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की घटनाओं को अंजाम लगातार दे रहा है। अब उसने नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराए जाने के प्रयास विफल होने के बाद अपनी नई नापाक हरकत को अंजाम देने प्रयास शुरू किए गए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019: आवेदन भरने की आज अंतिम तिथि
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की आखिरी तारीख आठ सितंबर 2019 (रविवार) है। फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। फॉर्म रविवार रात 12 बजे तक ही भरे जाएंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर  

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें