फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 03 Sep 2019 07:06 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top 5 News of 2 september - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


चंद्रमा की ओर चंद कदम और...आज लैंडर विक्रम को चांद के पास लाने की कोशिश, कल से उतारने की होगी तैयारी

देश का दूसरा महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-2 चांद के बेहद पास पहुंच गया है। सोमवार को चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से लैंडर विक्रम कामयाबी के साथ अलग हो गया। इस अलगाव के बाद अब विक्रम की चांद के दक्षिणी ध्रुव के हिस्से में उतरने की प्रक्रिया शुरू होगी। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

पठानकोट एयरबेस पर आज तैनात होंगे 8 अपाचे हेलीकॉप्टर, विंग कमांडर अभिनंदन फिर भरेंगे उड़ान

पाकिस्तान सीमा से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित पठानकोट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना 8 अपाचे एएच-64 ई हेलीकॉप्टर तैनात करेगी। यह फैसला पठानकोट एयरबेस के रणनीतिक महत्व को देखते हुए लिया गया है। बताया जा रहा है कि अपाचे दुनिया के बहु-भूमिका लड़ाकू हेलीकाप्टरों में से एक है। इसे अमेरिकी सेना इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर

आईएनएक्स मीडिया केस : सुप्रीम कोर्ट ने बदला फैसला, चिदंबरम की हिरासत पर आज फिर से होगी सुनवाई

आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के लिये अंतरिम जमानत के आग्रह पर विचार करने के निचली अदालत को आदेश के चंद घंटों बाद ही शीर्ष अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अनुरोध पर इसमें संशोधन कर दिया। न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल के अनुरोध पर विचार किया गया है और इस मामले में अब गुरुवार की जगह मंगलवार को सुनवाई की जायेगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या पर मुस्लिम पक्ष की दलील: मामला मालिकाना हक का, ऐतिहासिक दावों की जगह नहीं

सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम पक्ष की पैरवी कर रहे राजीव धवन को मिली धमकी पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सीजेआई की बेंच के समक्ष धवन की अवमानना याचिका का उल्लेख कर इस पर त्वरित सुनवाई की मांग की। इस पर कोर्ट मंगलवार को सुनवाई के लिए राजी हो गया।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर


हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में उतरे हजारों छात्र, स्कूलों का बहिष्कार

तीन महीने से हांगकांग में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन के समर्थन में अब छात्र भी उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों की अपील पर हजारों छात्रों ने सोमवार को स्कूलों का बहिष्कार किया और सड़कों पर उतरकर मानव शृंखला बनाई। इस बीच, कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें और बसें रोकी। इसके चलते दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यहां पढ़ें पूरी खबर


दिल्लीः सीलमपुर में चार मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत, छह लोगों को निकाला सुरक्षित

दिल्ली के सीलमपुर इलाके के ब्लॉक में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। मलबे में 14-15 लोग दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की छह गाड़ियां राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई थीं। इमारत के आसपास स्थित दो-तीन अन्य मकानों को भी क्षति पहुंची है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें