फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED का दावा: परिवहन विभाग को भ्रष्टाचार के मुखिया के रूप में बदला गया, सेंथिल बालाजी ने निभाई केंद्रीय भूमिका

Wed, 30 Aug 2023 04:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Tamil Nadu: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में दायर आरोपपत्र में दावा किया है कि मंत्री वी सेंथिल बालाजी के कार्यकाल के दौरान तमिलनाडु परिवहन विभाग में पूरी भर्ती प्रक्रिया को 'भ्रष्टाचार के मुखिया' के रूप में बदल दिया गया।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में दायर आरोपपत्र में दावा किया है कि मंत्री वी सेंथिल बालाजी के कार्यकाल के दौरान तमिलनाडु परिवहन विभाग में पूरी भर्ती प्रक्रिया को 'भ्रष्टाचार के मुखिया' के रूप में बदल दिया गया। उनके नेतृत्व में 'नौकरियों के बदले नकदी घोटाले' को अंजाम दिया गया।    

विज्ञापन

धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत दायर अभियोजन शिकायत एजेंसी ने 12 अगस्त को चेन्नई में एक विशेष अदालत के समक्ष दायर की थी, जिसने 16 अगस्त को इसका संज्ञान लिया था।   

द्रमुक नेता बालाजी (47 वर्षीय) को ईडी ने 2011 से 2016 तक पूर्ववर्ती अन्नाद्रमुक सरकार में परिवहन मंत्री रहने के दौरान कथित तौर पर 'नौकरियों के बदले नकदी घोटाले' के सिलसिले में 14 जून को गिरफ्तार किया था। पुझल जेल में बंद बालाजी मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में बिना विभाग के मंत्री बने हुए हैं और उनकी न्यायिक हिरासत 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।   

ईडी ने आरोप पत्र में आरोप लगाया,'तत्कालीन मंत्री वी सेंथिल बालाजी के कार्यकाल के दौरान परिवहन विभाग में पूरी भर्ती एक 'भ्रष्टाचारी मुखिया' में बदल गई, जिसमें प्रमुख (वी सेंथिल बालाजी) के अवैध निर्देशों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को डिजाइन और कार्यान्वित किया गया था।   

इसमें कहा गया है कि बालाजी ने भ्रष्ट और अवैध तरीकों से निजी लाभ के लिए परिवहन मंत्री के रूप में अपनी आधिकारिक क्षमता का दुरुपयोग करते हुए एक 'महत्वपूर्ण और केंद्रीय' भूमिका निभाई। इसमें आरोप लगाया गया है,'उन्होंने आपराधिक गतिविधियों से सीधे अवैध आय अर्जित की और रणनीति बनाने के लिए अपने भाई, निजी सहायकों और परिवहन विभाग के अधिकारियों सहित सह-साजिशकर्ताओं के साथ सहयोग किया।'    
विज्ञापन

एजेंसी ने कहा कि बालाजी और उनके दो निजी सहायकों बी षणमुगन और एम कार्तिकेयन ने अपने बयान दर्ज कराने के दौरान एक-दूसरे के साथ अपने संबंधों से इनकार किया, लेकिन जांच और फोरेंसिक जांच ने उनके संबंधों और उनकी (बालाजी की) भागीदारी और भूमिका को निर्णायक रूप से स्थापित किया।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें