फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: सेंसेक्स में 889 अंकों की भारी गिरावट, निफ्टी 17 हजार के नीचे पहुंचा 

Fri, 17 Dec 2021 05:30 PM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारी बिकवाली के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार ने गिरावट दर्ज की। सेंसेक्स 889.40 अंकों की गिरावट के साथ 57,011.74 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
Share market - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को सेंसेक्स 889 अंक लुढ़क गया। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुझान और लगातार विदेशी फंड निकासी के बीच भारी बिकवाली से शेयर बाजार ने गिरावट दर्ज की। सेंसेक्स 889.40 अंकों की गिरावट के साथ 57,011.74 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 263.20 अंक या 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 16,985.20 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


आईटी सेक्टर में बढ़त
इंडसइंड बैंक लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ शीर्ष पर रहा, इसके बाद कोटक बैंक, एचयूएल, टाइटन, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी थे। दूसरी ओर, इंफोसिस, एचसीएल टेक, पावरग्रिड और टीसीएस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि इस महीने लगातार एफआईआई बिकवाली कर रहे हैं, इस वजह से निफ्टी 17 हजार से नीचे चल रहा है, जिसमें आईटी कंपनियां एकमात्र अपवाद है। 

एशिया में शंघाई, हांगकांग और टोक्यो में भी शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुए, जबकि सियोल में सकारात्मक रहा। इसी तरह यूरोप में स्टॉक एक्सचेंज भी बड़े पैमाने पर लाल रंग में कारोबार कर रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.48 फीसदी गिरकर 73.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें