फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में भारी उछाल से नई ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी छुआ रिकॉर्ड स्तर

Mon, 22 Jan 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के पहले दिन ही शेयर बाजार जबरदस्त उछाल के साथ खुला। सोमवार को शेयर बाजार खुलने के साथ ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स 100 प्वाइंट्स चढ़ गया तो निफ्टी ने भी 10910 का नया आंकड़ा छू लिया।

विज्ञापन


 बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 98.33 प्वाइंट्स  मजबूत होकर 35,609.91 पर खुला जबकि 50 शेयरों का एनएसई निफ्टी 16.90 अंक चढ़कर 10,911.60 प्वाइंट्स  पर पहुंच गया।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई में 821 शेयरों की बढ़त देखी गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.5%, ओएनजीसी 5% जबकि एचडीएफसी के शेयर 1% चढ़ गए। हालांकि, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई जैसे शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।  शुरुआती कारोबार में बढ़त बनानेवाले अन्य शेयरों में जुबिलंट फूडवर्क्स (4 प्रतिशत), जयप्रकाश असोसिएट्स (8 प्रतिशत) और ओमेक्स ऑटो (20 प्रतिशत) ने शानदार बढ़त हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बजट से पहले सेंसेक्स में यह उछाल अपने आप में एक रिकॉर्ड कायम कर रहा है। नए सत्र की शुरुआत के साथ बाजारों में यह उछाल उत्साहपूर्ण है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें